सादगी का संदेश! अर्जुन मुंडा ने अचानक घटाया काफिला, लोगों में चर्चा तेज
Advertisements

सरायकेला-खरसावां : पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहे अर्जुन मुंडा ने अपने वाहन काफिले का आकार कम कर सादगी का संदेश दिया है। प्रधानमंत्री की अपील के बाद उन्होंने अपने कारकेड को छोटा करने का फैसला लिया। इस कदम को लेकर इलाके में काफी चर्चा हो रही है।
Advertisements

Advertisements

बताया गया कि अर्जुन मुंडा ने अनावश्यक वाहनों को काफिले से हटाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों और नेताओं को सादगी अपनानी चाहिए तथा जनता के बीच सकारात्मक संदेश देना चाहिए। उनके इस फैसले को लोगों ने सराहा है।


