एवरेस्ट और लालजी गोधू की हींग बिक्री पर रोक, जांच में मिली बड़ी गड़बड़ी

Advertisements

नई दिल्ली : भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने गुणवत्ता मानकों के उल्लंघन पर एवरेस्ट फूड प्रोडक्ट्स और लालजी गोधू एंड कंपनी की मिश्रित हींग की बिक्री पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है। जांच में एवरेस्ट की हींग को गलत लेबलिंग वाला और निर्धारित मानकों से कमतर पाया गया। नियमानुसार मिश्रित हींग में अल्कोहल में घुलनशील अर्क कम से कम 5 प्रतिशत होना चाहिए, जबकि नमूनों में यह मात्रा निर्धारित सीमा से कम मिली।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

लालजी गोधू की कच्ची हींग के छह नमूनों में स्टार्च की मात्रा 15 से 32 प्रतिशत तक पाई गई, जबकि इसकी अधिकतम स्वीकार्य सीमा 1 प्रतिशत है। एवरेस्ट के एग करी मसाला, चिकन मसाला और गरम मसाला भी नियमों के अनुरूप नहीं मिले, हालांकि इन तीनों मसालों की बिक्री पर फिलहाल रोक नहीं लगाई गई है। कंपनियों को खामियां दूर कर खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author

See also  इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत, 2 नवंबर तक भारत छोड़ने के नोटिस पर रोक

You may have missed