अफवाह ने ली जान की बाजी: बोकारो में युवक को बच्चा चोर समझकर भीड़ ने पीटा

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

बोकारो : बच्चा चोरी की अफवाहों ने एक बार फिर खतरनाक रूप ले लिया है। चास थाना क्षेत्र के नीलम नर्सिंग होम के पास भीड़ ने एक स्थानीय युवक को बच्चा चोर समझकर बेरहमी से पीट दिया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, नागेश्वर नामक युवक किसी संदिग्ध को पकड़ने के लिए डंडा लेकर दौड़ा था। उसी दौरान अफवाह फैल गई कि वह बच्चा चोर है।

बताया गया कि कुछ लोग एक युवक को शक के आधार पर दौड़ा रहे थे, जो पास की बाउंड्री में घुस गया। नागेश्वर भी उसे पकड़ने के लिए गया, लेकिन भीड़ ने उसे ही आरोपी समझ लिया।

देखते ही देखते लोगों ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस और कुछ ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह उसकी जान बचाई।

चास एसडीपीओ प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि लोग अफवाहों में अपनों को भी नहीं पहचान रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिना पुष्टि के किसी पर हमला करना गंभीर अपराध है।

पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर विश्वास न करने की अपील की है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि कानून हाथ में लेने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

About The Author

See also  3 दिन में 40,763 चालानों में ओवरलोडिंग का खुलासा, 77 हजार टन से ज्यादा अतिरिक्त वजन; 15.49 करोड़ जुर्माने का अनुमान

Thanks for your Feedback!

You may have missed