सीएसआईआर-एनएमएल में 172 छात्रों का विज्ञान सफर, जिज्ञासा पहल के तहत कराया गया प्रयोगशाला भ्रमण

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : सीएसआईआर–राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला (एनएमएल) में पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, रायरंगपुर के 172 छात्रों और 11 शिक्षकों के लिए विशेष प्रयोगशाला भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम सीएसआईआर–जिज्ञासा वर्चुअल प्रयोगशाला पहल के अंतर्गत हुआ।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत उद्घाटन सत्र से हुई। सीएसआईआर–एनएमएल के निदेशक डॉ. संदीप घोष चौधुरी ने स्वागत भाषण दिया और पिछले 76 वर्षों में संस्थान द्वारा किए गए तकनीकी विकास और शोध कार्यों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में योगदान पर प्रकाश डाला।

वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. अनिमेष जाना ने जिज्ञासा कार्यक्रम के महत्व और इसकी विभिन्न गतिविधियों की जानकारी दी। इसके बाद डॉ. (श्रीमती) श्रीदा पी ने “विज्ञान: असीम संभावनाओं की दुनिया” विषय पर प्रेरक व्याख्यान दिया।

भ्रमण के दौरान छात्रों ने एडवांस्ड एलॉय कैरेक्टराइजेशन (AAC) लैब, क्रीप लैब, ई-वेस्ट रीसाइक्लिंग यूनिट और 3डी प्रिंटिंग सेक्शन का अवलोकन किया। साथ ही डीआईवाई किट्स का प्रदर्शन भी कराया गया।

छात्रों और शिक्षकों ने प्रयोगशाला में मिले व्यावहारिक अनुभव की सराहना की और इसे सीखने का अनूठा अवसर बताया।

About The Author

See also  CJP ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ लॉन्च की वेबसाइट, सबूत जुटाकर कानूनी लड़ाई का ऐलान

Thanks for your Feedback!

You may have missed