जुगसलाई में चुनावी सरगर्मी तेज, नौशीन खान के समर्थन में नुक्कड़ सभाएं

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद के मेयर पद का चुनाव नजदीक आते ही चुनावी माहौल गरमा गया है। प्रत्याशी नौशीन खान के समर्थन में झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायत खान ने विभिन्न मोहल्लों और वार्डों में नुक्कड़ सभाएं कीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

इन सभाओं में उन्होंने लोगों से नौशीन खान को समर्थन देने की अपील की।

जनसभाओं को संबोधित करते हुए हिदायत खान ने कहा कि नौशीन खान सक्रिय और जनहित के मुद्दों पर काम करने वाली प्रत्याशी हैं। उन्होंने क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध रहने की बात कही।

उन्होंने सड़क, नाली, जलापूर्ति, साफ-सफाई और स्वास्थ्य सुविधाओं जैसी मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। साथ ही युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष योजनाएं लागू करने की बात कही।

नुक्कड़ सभाओं में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। समर्थकों ने घर-घर जाकर प्रचार किया और विकास के मुद्दों पर मतदान करने की अपील की।

चुनावी तारीख नजदीक आने के साथ जुगसलाई में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।

About The Author

See also  शिक्षा व्यवस्था की अब रियल टाइम निगरानी, जमशेदपुर में बना जिला विद्या समीक्षा केंद्र

Thanks for your Feedback!

You may have missed