18वें जन्मदिन पर बवाल, टाइगर मोबाइल जवान पर पत्थर से हमला; युवक हिरासत में

Advertisements

जमशेदपुर :टेल्को थाना क्षेत्र के हुडको स्थित बंद पड़े टाटा मोटर्स क्वार्टर्स में 18वां जन्मदिन मनाने पहुंचे युवक और गश्त कर रहे टाइगर मोबाइल जवानों के बीच विवाद मारपीट में बदल गया। आदित्य करुआ पर आरोप है कि उसने जवान सुजीत कुमार के सिर पर पत्थर से वार किया, जिससे उन्हें चोट लगी। वहीं दूसरे जवान चुन्नू राम सोरेन के साथ हाथापाई करने और उन्हें दांत से काटने का भी आरोप है। घटना के बाद दोनों घायल जवानों को प्राथमिक उपचार कराया गया और उनकी स्थिति ठीक बताई जा रही है।जानकारी के अनुसार, सुजीत कुमार अपने सहयोगी चुन्नू राम सोरेन के साथ इलाके में गश्त कर रहे थे। बंद क्वार्टर में दो लोगों को देखकर उन्होंने पूछताछ की, जिसके बाद आदित्य और जवानों के बीच विवाद शुरू हुआ। पुलिस ने आदित्य को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट की बात सामने आने के कारण पुलिस जांच कर रही है कि विवाद किस बात पर शुरू हुआ और घटना में किसकी क्या भूमिका रही। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  लंबित विकास योजनाओं पर डीसी सख्त, लापरवाही करने वाले ठेकेदारों पर होगी कार्रवाई

You may have missed