टाटानगर से चलने वाली 4 MEMU ट्रेनें बदलीं, यात्रियों की बढ़ी परेशानी

Advertisements

जमशेदपुर : रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। टाटानगर से चलने वाली चार MEMU ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया गया है। रेलवे ने 27 जुलाई से 10 अगस्त तक इन ट्रेनों को टाटानगर की जगह आदित्यपुर से चलाने का फैसला लिया है। यह बदलाव रेल मार्ग पर चल रहे आवश्यक कार्यों के कारण किया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

रेलवे के इस निर्णय से टाटानगर से रोजाना सफर करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को अब संबंधित ट्रेनों के लिए आदित्यपुर स्टेशन से यात्रा शुरू करनी होगी। इससे पहले भी रेल पथ आधुनिकीकरण और अन्य तकनीकी कार्यों के कारण टाटानगर क्षेत्र की कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किए गए हैं।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय और संचालन से जुड़ी जानकारी जरूर जांच लें, ताकि किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।

About The Author

See also  तेज गड़गड़ाहट के साथ महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर निकले लोग

You may have missed