ब्रेन मलेरिया का बढ़ता खतरा, जांच में मिले 13 मरीज से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने नियंत्रण अभियान तेज कर दिया है। 1503 लोगों की जांच में 13 मरीजों में ब्रेन मलेरिया की पुष्टि हुई है। इसके बाद प्रभावित क्षेत्रों में जांच, इलाज और जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में पहुंचकर लोगों की जांच कर रही है और संक्रमित मरीजों को दवा उपलब्ध कराई जा रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों से बुखार होने पर तुरंत जांच कराने और समय पर इलाज लेने की अपील की है।

पोटका क्षेत्र में मलेरिया नियंत्रण के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जा रहे हैं। प्रशासन ने बीमारी की रोकथाम के लिए निगरानी बढ़ा दी है और प्रभावित इलाकों में लगातार चिकित्सा टीमों को तैनात किया गया है।

About The Author

See also  लगातार बारिश से स्वर्णरेखा का जलस्तर बढ़ा, चांडिल डैम के 6 गेट खुले; प्रशासन बोला- बाढ़ का खतरा नहीं

You may have missed