छठ से पहले नदी घाटों की सफाई शुरू, जेएनएसी और मानगो नगर निगम ने संभाली कमान

Advertisements

जमशेदपुर : महापर्व छठ को लेकर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) और मानगो नगर निगम ने सुवर्णरेखा और खरकई नदी के घाटों की सफाई शुरू कर दी है। 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व की शुरुआत होगी। इससे पहले व्रतियों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराने के लिए दोनों निकायों ने विशेष टीमें तैनात की हैं। इन टीमों को घाटों की सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, चेंजिंग रूम, प्रकाश व्यवस्था, पहुंच मार्गों का समतलीकरण और गहरे पानी वाले स्थानों पर सुरक्षा बैरिकेडिंग की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मानगो नगर निगम क्षेत्र के 14 प्रमुख छठ घाटों की व्यवस्था के लिए कनीय अभियंताओं, सफाई पर्यवेक्षकों और नोडल पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। निगरानी के लिए सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद और चंदन कुमार को वरीय प्रभार दिया गया है। अपर नगर आयुक्त जितेंद्र यादव के अनुसार, घाटों पर साउंड सिस्टम, महिलाओं के लिए चेंजिंग रूम, पेंटिंग और खतरनाक जलक्षेत्रों की पहचान के लिए टीमें तैनात रहेंगी। वहीं, जेएनएसी के नगर आयुक्त योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि दोमुहानी, पांडेय घाट, सुवर्णरेखा घाट और सिदगोड़ा सूर्य मंदिर तालाब सहित प्रमुख घाटों पर सीढ़ियों की मरम्मत, समतलीकरण और बैरिकेडिंग का काम कराया जा रहा है। गहरे पानी वाले स्थानों पर लाल झंडे और बैरिकेडिंग के साथ स्थानीय गोताखोरों एवं मछुआरों को नावों के साथ तैनात किया जाएगा। भीड़ नियंत्रण के लिए कंट्रोल रूम और प्राथमिक चिकित्सा दल भी रहेंगे।

मानगो के प्रमुख 14 घाटों में वर्कर्स कॉलेज घाट, चाणक्यपुरी घाट, इंटकवेल दाईगुट्टू, बैकुंड नगर, वास्तु विहार, लालजी खटाल, साई सूरज आश्रम, गौड़ बस्ती, अकाली घाट, शांति नगर, लक्ष्मण नगर (शंकोसाई), श्याम नगर, राम नगर और गोकुल नगर शामिल हैं। जेएनएसी क्षेत्र के प्रमुख 30 घाटों में सोनारी-कदमा के दोमुहानी संगम, कपाली घाट, काली मंदिर घाट, राम मंदिर घाट, रानीकुदर, शास्त्रीनगर (ब्लॉक 1-4), रामनगर, ग्रीन पार्क और टोल टैक्स मरीन ड्राइव घाट; बिष्टुपुर-साकची के बेली बोधनवाला घाट, पार्वती घाट, सती घाट, सुवर्णरेखा घाट और गांधी घाट; भुइयांडीह-मोहरदा के पांडेय घाट, बाबूडीह, कल्याण नगर, बागुलाकुंवर, मोहरदा जलापूर्ति घाट और लुआबासा घाट शामिल हैं। इसके अलावा सूर्य मंदिर तालाब, बारीडीह भोजपुर कॉलोनी घाट, भालुबासा, एग्रिको क्लब हाउस तालाब, हुडको लेक, जोजोबेड़ा, कृष्णा नगर, बिरसानगर और कैबुल वेलफेयर सेंटर घाट भी सूची में हैं।

See also  ट्रांसफॉर्मर की चिंगारी से बिचाली लदे टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

इस बीच, काली पूजा की प्रतिमाओं के विसर्जन के बाद नदी तटों पर पूजन सामग्री, मूर्तियों के अवशेष और बांस के ढांचे बिखरे होने से सफाई अभियान में बाधा आ रही है। दोनों नगर निकायों ने शहरवासियों से अपील की है कि वे पूजन सामग्री नदियों में विसर्जित करने के बजाय जमीन में गड्ढा खोदकर दबाएं। वहीं, सोनारी दोमुहानी संगम और आसपास के खरकई-सुवर्णरेखा तट पर कुछ श्रद्धालुओं और उनके परिजनों ने बड़े पत्थर, ईंट और चूना डालकर अपने अर्घ्य देने के स्थानों की घेराबंदी शुरू कर दी है।

About The Author

You may have missed