यूसिल प्रबंधन को 48 घंटे का अल्टीमेटम, बकाया भुगतान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

Advertisements

जादूगोड़ा : यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसिल) प्रबंधन पर त्रिपक्षीय समझौते की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए झारखंड ठेका मजदूर यूनियन (नरवा पहाड़ माइंस) ने कड़ा रुख अपनाया है। यूनियन ने ठेका मजदूरों के बकाया अर्जित अवकाश (इएल) की राशि का भुगतान जल्द करने की मांग करते हुए प्रबंधन को 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में ठोस लिखित जवाब नहीं मिलने पर मजदूरों के हित में लोकतांत्रिक और चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रबंधन की होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

यूनियन के अनुसार, सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय), चाईबासा के कार्यालय में 19 नवंबर 2024 को त्रिपक्षीय समझौता हुआ था। इसमें ठेका मजदूरों के बकाया अर्जित अवकाश की राशि के भुगतान पर सहमति बनी थी, लेकिन करीब दो वर्ष बीतने के बाद भी भुगतान नहीं किया गया है। इससे बोलेरो सुरक्षा वाहन, एंबुलेंस, स्कूल बस, ट्रक, विंगर, कैंपर आपातकालीन सेवा, साइकिल स्टैंड, एसटीएमटी ऑपरेटर और अतिथि गृह में कार्यरत ठेका मजदूर प्रभावित हैं।

इस संबंध में यूनियन ने यूसिल के डीजीएम सह एचओडी (एचआर) राकेश कुमार को पत्र सौंपकर भुगतान की संभावित तिथि बताने और 48 घंटे के भीतर लिखित जवाब देने की मांग की है। यूनियन अध्यक्ष सुधीर सोरेन और महासचिव विद्यासागर दास ने संयुक्त बयान में कहा कि समझौते के बावजूद मजदूरों को उनके हक से वंचित रखना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने समाधान नहीं निकलने पर कार्य बहिष्कार और आंदोलन की चेतावनी दी है। पत्र की प्रतिलिपि सहायक श्रम आयुक्त (केंद्रीय), चाईबासा को भी भेजी गई है।

About The Author

You may have missed