ट्रांसफॉर्मर की चिंगारी से बिचाली लदे टाटा मैजिक में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

Advertisements

धनबाद : डिगवाडीह गणेश पूजा मैदान में बुधवार को बिचाली लदे टाटा मैजिक वाहन में अचानक आग लग गई। आग की लपटें तेज होने पर चालक ने वाहन से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने अपने घरों से पानी और अग्निशामक यंत्र लाकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान वाहन में लदी बिचाली पूरी तरह आग की चपेट में आ गई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

वाहन चालक भोला चौधरी के अनुसार, वह बोकारो जिले के चंदनकियारी से टाटा मैजिक (डब्ल्यूबी 39 बी 7876) पर बिचाली लोड कर डिगवाडीह और फुसबंगला में आपूर्ति करने जा रहा था। इसी दौरान डिगवाडीह काटा घर के पास लगे ट्रांसफॉर्मर से चिंगारी निकली, जिसकी वजह से वाहन पर लदी बिचाली में आग लग गई। आसपास के लोगों ने चालक को इसकी जानकारी दी। चालक वाहन लेकर डिगवाडीह गणेश पूजा मैदान पहुंचा, लेकिन तब तक आग तेजी से फैलने लगी थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए उसने वाहन खड़ा किया और नीचे कूद गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बिचाली में आग तेजी से फैल रही थी और ऊंची लपटें उठ रही थीं। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी, लेकिन दमकल वाहन के पहुंचने में देरी होने पर ग्रामीणों ने खुद आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर जोड़ापोखर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों को घटनास्थल से हटाया, ताकि राहत कार्य में बाधा न आए। ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी को आग लगने की वजह बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारण और वाहन को हुए नुकसान का आधिकारिक आकलन उपलब्ध नहीं है।

About The Author

You may have missed