बाइक-एलपी ट्रक की सीधी टक्कर में दो युवकों की मौत, मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

Advertisements

बुढ़मू : रांची जिले के बुढ़मू थाना क्षेत्र में बुढ़मू-राय मुख्य पथ पर झिलिया नदी के पास बुधवार को बाइक और एलपी ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुंदवा मेजराही निवासी कुलदीप महतो और प्रकाश महतो के रूप में हुई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

जानकारी के अनुसार, 11 नवंबर को दोनों युवक मोटरसाइकिल (जेएच01एफएन 7870) से अपने घर से रांची जा रहे थे। इसी दौरान सुबह करीब 11 बजे झिलिया नदी के पास विपरीत दिशा से आ रहे एलपी ट्रक (जेएच02एभी 2655) से उनकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सूचना मिलने पर बुढ़मू पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

हादसे के बाद मुआवजे की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने दोनों शवों के साथ सड़क जाम कर दिया। बताया जाता है कि मृतक कुलदीप महतो की शादी चार वर्ष पहले पतरातू के खरकूटोला में हुई थी और उनके दो छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

About The Author

See also  छठ महापर्व पर 15 नवंबर से नि:शुल्क सेवा शिविर लगाएगी हिंद सेवा समिति

You may have missed