आरआईटी : अपराधियों पर नकेल कसने को लेकर आरआईटी पुलिस अलर्ट, प्रभारी के नेतृत्व में चलाया एंटी क्राइम चेकिंग अभियान…

0
Advertisements

आरआईटी : सरायकेला जिले के एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रविवार को आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नं चार गोपाल स्वीट्स समीप आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा के नेतृत्व में जांच अभियान चलाया गया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

 

 

इस दौरान दो पहिया वाहन चालकों का हेलमेट, लाइसेंस, वाहन से सम्बंधित आवश्यक कागजातों की जांच की गई. इस क्रम में बिना हेलमेट के वाहन चला रहे कई युवकों को पकड़ कर उन्हें एक मौका देते हुए भविष्य में फिर बिना हैलमेट के पाए जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया गया.

 

 

इस अभियान के दौरान कई वाहन चालकों के गाड़ियों की डिक्की खोलकर आर्म्स जांच भी की गई. थाना प्रभारी ने बताया कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाओं और सड़क दुर्घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए लगातार यह अभियान चलाया जाएगा. थाना प्रभारी द्वारा अचानक गोपाला स्वीट्स चौक पर चेकिंग अभियान चलाए जाने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया.

About The Author

See also  रात्रि गश्ती में पकड़े गए दो संदिग्ध, टाटा मैजिक की बैटरी और ट्रैक्टर शोरूम में चोरी का खुलासा

Thanks for your Feedback!

You may have missed