Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : मानगो पुलिस ने जेवर की चोरी करने के मामले में सोमवार को दो आरोपियों को सोने की चेन और सोने की अंगूठी के साथ गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों में राहुल मांडी मानगो थाना क्षेत्र के दाइगुट्टू क्रॉस रोड नंबर 2 का रहनेवाला है जबकि सूरज कुमार साव सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के ह्यूम पाइप कल्याण नगर नदी के किनारे का रहनेवाला है. दोनों के बारे में पुलिस का कहना है कि मानगो में दोनों एक मकान की शिफ्टिंग के समय सामान पहुंचाने के लिए मजदूर का काम कर रहे थे. इस बीच ही दोनों ने सोने की चेन और सोने की अंगूठी की चोरी कर ली थी. घटना के बाद मामला थाने तक पहुंचा था. इसके बाद पुलिस ने जांच के क्रम में दोनों मजदूरों को गिरफ्तार कर लिया और सामान भी बरामद कर लिया.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  5 साल में 685 करोड़ की कमाई, अब चेयरमैन पद पर फिर से होगा बड़ा फैसला

Thanks for your Feedback!

You may have missed