आरआईटी : एनआईटी में 4 को आएंगे राज्यपाल, मॉनिटरिंग करने पहुंचे एसपी, लिया सुरक्षा व कार्यक्रम स्थल का जायजा…..

0
Advertisements

आरआईटी : सरायकेला जिले के आरआईटी थाना स्थित एनआईटी कॉलेज में महामहिम राज्यपाल के प्रस्तावित कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करने को सरायकेला के एसपी डॉ. बिमल कुमार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे. यहां मामहिम राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन 4 नवंबर को एनआईटी जिमखाना भवन में आयोजित संस्थान के 13वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

 

 

बता दे राज्यपाल के आगमन को लेकर सरायकेला जिला पुलिस-प्रशासन द्वारा पुख्ता तैयारी की जा रही है. एनआईटी प्रबंधन के साथ जिला पुलिस द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने को लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार गुरुवार को एनआईटी संस्थान पहुंचे. जहां रजिस्ट्रार कर्नल प्रो निशिथ राय के साथ मिलकर इन्होंने कार्यक्रम स्थल और रूट चार्ट का भी निरीक्षण किया.

 

 

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने आरआईटी थाना प्रभारी सागर लाल महथा, सार्जेंट मेजर को महामहिम के आगमन और प्रस्थान को लेकर विशेष दिशा-निर्देश दिए. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर जिला पुलिस प्रशासन की ओर से पूरी तैयारी की जा रही है.

About The Author

See also  घरेलू विवाद में बेटे ने पिता की हत्या की, शव आंगन में छोड़कर फरार

Thanks for your Feedback!