रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर एडमिशन शुरू, जानें किस दिन किसका होगा नामांकन

रांची : रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर शनिवार, 29 अगस्त से नामांकन शुरू हो गया है। इनमें स्टेट कोटा की 208 सीटें शामिल हैं। विद्यार्थियों को सुबह साढ़े नौ बजे एकेडमिक बिल्डिंग में पहुंचना होगा। 29 और 31 अगस्त को सामान्य व EWS श्रेणी के 104 विद्यार्थियों का एडमिशन होगा। 1 सितंबर को ST के 54, 2 सितंबर को BC-1 और BC-2 के 29 तथा 3 सितंबर को SC और दिव्यांग श्रेणी के 21 विद्यार्थियों का नामांकन होगा।


रिम्स के PRO व एडमिशन कमेटी के सदस्य डॉ शिशिर कुमार ने बताया कि सभी श्रेणियों के लिए तारीख और समय तय कर दिया गया है। इसकी जानकारी रिम्स की वेबसाइट पर भी जारी की गई है। आरक्षण का लाभ लेने वाले विद्यार्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए विशेष टीम रहेगी। नामांकन प्रक्रिया पूरी कर 5 जुलाई तक JCECEB को जानकारी देनी है। वहीं, MCC की दूसरे राउंड की केंद्रीय काउंसेलिंग 3 सितंबर से शुरू होगी। रजिस्ट्रेशन और फीस 3 से 8 सितंबर, च्वाइस फिलिंग 3 से 9 सितंबर, सीट आवंटन 9-10 सितंबर और रिजल्ट 11 सितंबर को जारी होगा। चयनित विद्यार्थियों को 12 से 18 सितंबर तक संबंधित संस्थान में रिपोर्ट करना होगा।


