ईरान युद्ध के बीच राहत! UAE-सऊदी से भारत आ रहे गैस-तेल के टैंकर

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

नई दिल्ली : अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण पैदा हुए ऊर्जा संकट के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, UAE से दो एलपीजी जहाज और सऊदी अरब से एक कच्चे तेल का टैंकर भारत के बंदरगाहों की ओर रवाना हो चुके हैं, ताकि देश में ईंधन की कमी को पूरा किया जा सके।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया गया है कि ‘पाइन गैस’ और ‘जग वसंत’ नाम के दोनों एलपीजी जहाज UAE से निकले हैं और इनमें करीब 92,000 टन गैस लदी है। ये जहाज 26 और 28 मार्च तक भारत के कांडला और न्यू मैंगलोर बंदरगाह पहुंच सकते हैं। ईरान ने इन्हें स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की अनुमति दी है और भारतीय नौसेना ओमान की खाड़ी में इनकी सुरक्षा कर रही है। इसके अलावा ‘MT Kallista’ नाम का तेल टैंकर सऊदी अरब से भारत के पारादीप बंदरगाह के लिए रवाना होगा। इस बीच खाड़ी क्षेत्र में जारी तनाव के कारण सैकड़ों टैंकर फंसे हुए हैं, जिससे वैश्विक सप्लाई प्रभावित हुई है। हालात को देखते हुए भारतीय नौसेना को जहाजों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है और सरकार स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।

About The Author

See also  रिजल्ट में देरी पर नर्सिंग छात्रों का हंगामा, कॉलेज प्रबंधन से जल्द परिणाम जारी करने की मांग

Thanks for your Feedback!

You may have missed