मानगो नगर निगम चुनाव को लेकर कायस्थ समाज में विद्रोह,

0
Advertisements
Advertisements

Jamshedpur : जमशेदपुर में राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक दिवाकर सिन्हा द्वारा मानगो क्षेत्र के कायस्थ समाज से नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के पक्ष में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने की अपील का विरोध हुआ है। इसे अलोकतांत्रिक बताते हुए मंच के मानगो नगर अध्यक्ष अनिमेष सिन्हा, महासचिव राकेश प्रसाद और प्रवक्ता राजदीप दत्ता ने सामूहिक इस्तीफा दे दिया।पदाधिकारियों ने कहा कि समाज किसी दबाव या थोपे गए राजनीतिक निर्णय को स्वीकार नहीं करेगा और हर व्यक्ति को स्वतंत्र रूप से मतदान का अधिकार है। उन्होंने मानगो नगर निगम चुनाव में एनडीए की मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह को समर्थन देने की घोषणा की, जिसका समर्थन जिला पदाधिकारी निशी नाथ सिन्हा ने भी किया। समाज ने लोकतांत्रिक मूल्यों और स्वतंत्र सोच के साथ आगे बढ़ने की बात कही।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  गैस गोदाम पर भीड़ से मचा हंगामा, नगर पंचायत अध्यक्ष के पहुंचते ही हालात काबू में

Thanks for your Feedback!

You may have missed