टाटानगर स्टेशन पर मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार; चोरी के 4 फोन बरामद






जमशेदपुर : टाटानगर रेलवे स्टेशन पर RPF और GRP की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी के चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार गिरोह के सदस्य योजना बनाकर रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल चोरी करते थे।


18 अगस्त की सुबह स्टेशन परिसर में गश्ती और चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर चार युवकों को पकड़ा गया। उनकी पहचान प्रकाश दास उर्फ तिग्गी (38), रोहित लोहार उर्फ छोटू (26), शेख रमजान (19) और शेख मुबारक (26) के रूप में हुई। प्रकाश और रोहित टाटानगर स्टेशन के आसपास के रहने वाले बताए गए हैं, जबकि शेख रमजान और शेख मुबारक पश्चिम बंगाल के पुरुलिया के निवासी हैं।
पुलिस के अनुसार प्रकाश दास उर्फ तिग्गी गिरोह का सरगना बताया जा रहा है। चारों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया है। पूरी कार्रवाई RPF के ASI बलबीर प्रसाद के नेतृत्व में की गई।


