दुमका जिले के नए उपायुक्त बने रविशंकर शुक्ला ने लिया राजेश्वरी बी से प्रभार , योजनाओं को धरातल पर लाने की रहेगी कोशिश

Advertisements

दुमका:- दुमका जिले के नए उपायुक्त के रूप में आज रविशंकर शुक्ला ने निवर्तमान उपायुक्त राजेश्वरी बी से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के उपरांत उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने निवर्तमान उपायुक्त के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि कोविड संक्रमण के रोकथाम के लिए दुमका जिला में बेहतरीन कार्य हुए हैं। उसी कार्य को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की जो भी कल्याणकारी योजनाएं हैं उन्हें धरातल पर उतारना उनकी प्राथमिकता होगी। सभी विभाग के पदाधिकारी एक जुट होकर उपराजधानी दुमका को विकास की ओर ले जाएंगे। 2012 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रविशंकर शुक्ला इससे पूर्व अभियान निदेशक, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन झारखंड, रांची के पद पर पदस्थापित थे।इस दौरान जिला के तमाम पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  29 नवंबर को होगा हाफ मैराथन का आयोजन, विजेताओं को मिलेंगे एक लाख रुपये तक के पुरस्कार

You may have missed