रवि किशन की ‘मेरा यार बजरंगी’ दिवाली 2027 पर होगी रिलीज, प्रभास की ‘स्पिरिट’ से टक्कर

Advertisements

मनोरंजन : अभिनेता रवि किशन की नई फिल्म ‘मेरा यार बजरंगी’ का पोस्टर जारी हो गया है। भगवान हनुमान पर आधारित इस फिल्म में रवि किशन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी एक भक्त और भगवान हनुमान के बीच दोस्ती के रिश्ते पर आधारित होगी। पोस्टर में एक इंसानी हाथ और हनुमान जी का हाथ दिखाई दे रहा है। इंसानी हाथ पर रुद्राक्ष बंधा है, जबकि दोनों हाथों में ‘राम’ नाम लिखी चुनरी नजर आती है। पोस्टर पर ‘दोस्ती हो तो ऐसी’ पंक्ति भी लिखी गई है। फिल्म दिवाली 2027 पर रिलीज होगी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

फिल्म की कहानी अमित आर्यन ने लिखी है और इसका निर्माण महावीर जैन फिल्म्स कर रहा है। ‘हनुमान अंश’ के बाद भगवान हनुमान पर आधारित यह रवि किशन की एक और फिल्म होगी। इस फिल्म में उनके अलावा कई अन्य कलाकार भी नजर आएंगे। दिवाली 2027 पर प्रभास की फिल्म ‘स्पिरिट’ भी रिलीज होने वाली है। ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर होने की संभावना है। रवि किशन और निर्माता महावीर जैन इससे पहले फिल्म ‘नागजिला’ में भी साथ काम कर रहे हैं। ‘मेरा यार बजरंगी’ रवि किशन की सोलो हीरो के रूप में दूसरी साझेदारी होगी।

About The Author

See also  ‘CID’ के निर्माता-निर्देशक BP सिंह का 77 साल की उम्र में निधन

You may have missed