रेल यात्री संघर्ष समिति ने उलीडीह और बर्मामाइंस में की बैठक

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:  रेल यात्री संघर्ष समिति की तरफ से शनिवार को दो बैठकें की गईं। एक बैठक मानगो विधायक कार्यालय उलीडीह, टैंक रोड में हुई, जबकि दूसरी बैठक बाबा कुटी कैरेज कालोनी, बर्मामाइंस में संपन्न हुई। दोनों बैठकों में 17 से 19 मई तक तीन स्थानों पर आयोजित हस्ताक्षर अभियान सह प्रदर्शन के मुद्दे पर विस्तृत विमर्श हुआ। गौरतलब है कि कल, रविवार को साकची गोलचक्कर पर संघर्ष समिति की तरफ से हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। इसमें जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय विशेष तौर पर मौजूद रहेंगे। तीनों आयोजन समिति के संयोजक शिवशंकर सिंह की अगुवाई में होंगे।
उलीडीह में आयोजित बैठक में शिव शंकर सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, पप्पू सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू ने हस्ताक्षर अभियान को लेकर लोगों को जानकारी दी और अधिक से अधिक लोगों को इस आयोजन से जोड़ने के बारे में विमर्श किया। मानगो में हस्ताक्षर अभियान 19 मई को मानगो चौक पर शाम 4 बजे से आयोजित है। बैठक में विकास साहनी, मुश्ताक अहमद, संजीव सिंह, दीपक गौड़, अशोक सिंह, प्रवीण सिंह, सिरिन अख्तर, मुकेश सिंह, गोपाल सिंह, कामता शर्मा, संतोष कुमार, बीरू सिंह, बबलू, सलाउद्दीन, राधे आदि शामिल रहे।
उधर, कुटी कैरेज कालोनी, बर्मामाइंस में संयोजक कन्हैया सिंह के नेतृत्व और सतीश सिंह, अमित शर्मा, दुर्गा राव की प्रमुख उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई। बैठक में लोगों ने अपने विचार रखे। बर्मामाइंस में 19 मई को हस्ताक्षर अभियान चलना है। यह अभियान शाम 4 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता पप्पू राव ने की जबकि धन्यवाद ज्ञापन कृष्ण मुरारी ने किया। इस मौके पर पीला बाई, द्रौपदी साहू, बादली देवी, रीता देवी, रुद्रा देवी, रूपा देवी, मीरा देवी, मंजू श्यामल, मनोज रजक, अनिल शर्मा, प्रशांत सिन्हा, शंकर, सोनू, गोपाल, बादल सिंह, देबू, धनराज लोहार, झलक कालर, जसकरण सिंह, अभिनव पात्रो, आकाश ठाकुर, गौतम निषाद, सूरज, प्रथम श्यामल, रौनक, विकास, सागर, देवेन्द्र सिंह, आयुष, राहुल टुडू, राजेश शर्मा, कुंदन दास, अशोक थापा, शंभू थापा वेंकट राव, हेमराज निषाद, अंशु शर्मा, अमन, कमलेश सिंह आदि मौजूद रहे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed