रेल यात्री संघर्ष समिति ने 17 को साकची में हस्ताक्षर अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक की

0
Advertisements

जमशेदपुर : रेल यात्री संघर्ष समिति की गुरुवार को गरम नाला में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नीरज सिंह ने की। बैठक में 17 मई को साकची गोलचक्कर में आयोजित होने वाले हस्ताक्षर अभियान सह प्रदर्शन के बारे में विस्तृत चर्चा हुई।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बैठक के बारे में नीरज सिंह और अजय कुमार ने बताया कि रेल यात्रियों की समस्या को मजबूती से उठाने और उनके समाधान के लिए सोशल मीडिया पर जोर शोर से प्रचार किया जाएगा। रेल प्रशासन अगर हस्ताक्षर अभियान की गंभीरता को नजरअंदाज करेगा तो समिति के लोग रेल महाप्रबंधक के दफ्तर में जाकर समाधान खोजेंगे।

बैठक में सुनील सिंह, मनोज सिंह, रत्नेश सिंह, संजीव कुमार, सौरभ कुमार, विवेक पाण्डेय, शत्रुघ्न गिरी, राघवेंद्र प्रताप सिंह और संतोष साह शामिल हुए।

About The Author

See also  चालक को चकमा देकर बलेनो कार लेकर फरार हुए दो लोग, पुलिस तलाश में जुटी

Thanks for your Feedback!

You may have missed