कपड़ा दुकान में छापेमारी, 59 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ 3 गिरफ्तार

पालोजोरी : देवघर पुलिस के नशामुक्ति अभियान के तहत पालोजोरी थाना पुलिस ने रविवार रात गुप्त सूचना पर असना मोड़ स्थित एक कपड़ा दुकान में छापेमारी की। पुलिस ने घेराबंदी कर तीन संदिग्धों को पकड़ा और तलाशी के दौरान उनके पास से 59 पुड़िया करीब 7 ग्राम अवैध ब्राउन शुगर बरामद की।


पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर तीनों आरोपियों के खिलाफ पालोजोरी थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों से पूछताछ कर ब्राउन शुगर के स्रोत, आपूर्ति और खरीद-बिक्री से जुड़े नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। मामले में बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की भी जांच हो रही है।
आवश्यक कानूनी और कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। स्थानीय ग्रामीणों ने कार्रवाई की सराहना करते हुए ग्रामीण क्षेत्र में ब्राउन शुगर की पहुंच पर चिंता जताई और नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान तेज करने की मांग की।


