तिरंगे की हालत पर उठे सवाल, प्रखंड कार्यालय में मरम्मत की मांग तेज

जमशेदपुर : प्रखंड कार्यालय परिसर में लगे तिरंगे की स्थिति को लेकर मरम्मत की मांग उठने लगी है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज की खराब हालत पर चिंता जताते हुए इसकी जल्द मरम्मत या बदलाव की मांग की है।लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान बनाए रखना जरूरी है और सार्वजनिक स्थानों पर लगे तिरंगे की नियमित देखभाल होनी चाहिए।

आगामी स्वतंत्रता दिवस को ध्यान में रखते हुए पंचायत समिति सदस्य रैना पूर्ति, किशोर कुमार सिंह, सतवीर सिंह बग्गे, रवि कुर्ली, दीपू सिंह और उपप्रमुख शिव कुमार हांसदा ने बीडीओ सुमित प्रकाश व अंचलाधिकारी मनोज कुमार से तकनीकी समस्या को दूर करने का आग्रह किया है. मालूम हो कि इस झंडा पोल का निर्माण मध्य हलुदबनी पंचायत की समिति सदस्य रैना पूर्ति की अनुशंसा पर 15वें वित्त आयोग की 5 लाख रुपये की राशि से कराया गया था.इस मामले में संबंधित अधिकारियों से जल्द कार्रवाई कर व्यवस्था सुधारने की मांग की गई है।


