मलेरिया प्रभावित गांवों में उतरे शहरी डॉक्टर, घर-घर पहुंचकर कर रहे मरीजों का इलाज

Advertisements

जमशेदपुर : पोटका प्रखंड के मलेरिया प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य व्यवस्था मजबूत करने के लिए शहरी डॉक्टरों की टीम पहुंची है। डॉक्टरों ने गांवों में जाकर मरीजों की जांच की, इलाज शुरू किया और ग्रामीणों को मलेरिया से बचाव के उपायों की जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रभावित क्षेत्रों में लगातार जांच और उपचार अभियान चलाया जा रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए मेडिकल टीमों ने घर-घर सर्वे कर बुखार से पीड़ित लोगों की जांच की। मरीजों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और ग्रामीणों को मच्छर से बचाव, मच्छरदानी के इस्तेमाल तथा समय पर इलाज कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है।स्वास्थ्य विभाग पोटका समेत प्रभावित इलाकों में निगरानी बढ़ाए हुए है। अधिकारियों के निर्देश पर विशेष मेडिकल टीमों को तैनात किया गया है, ताकि मलेरिया संक्रमण पर नियंत्रण पाया जा सके और ग्रामीणों को समय पर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके।

About The Author

See also  जनगणना 2027 में ‘आदिवासी धर्म’ के लिए अलग कॉलम की मांग, संजय सिंह को सौंपा ज्ञापन

You may have missed