आदित्यपुर में बिजली संकट दूर करने पुरेंद्र की कवायद, कुलुपटांगा फीडर की बदलेगी तस्वीर; जीएम ने दिया बड़ा आश्वासन

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela: आदित्यपुर के कुलुपटांगा फीडर में लगातार गहराते बिजली संकट और जर्जर बुनियादी ढांचे के स्थाई समाधान को लेकर आदित्यपुर गम्हरिया विकास समिति’ का एक प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर विद्युत एरिया बोर्ड के महाप्रबंधक (जीएम) अजीत कुमार से मिला. इस अवसर पर विद्युत अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार भी उपस्थित थे. नगर परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष व समिति अध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह के नेतृत्व में मिले इस शिष्टमंडल में मुख्य रूप से कुमार बिपिन बिहारी और संतोष सिंह यादव शामिल थे. पुरेंद्र नारायण सिंह ने जीएम को अवगत कराया कि आदित्यपुर का कुलुपटांगा फीडर लंबे समय से ब्रेकडाउन की समस्या से जूझ रहा है. कल ही आए आंधी-पानी के कारण क्षेत्र में करीब 20 घंटे तक बिजली पूरी तरह गुल रही. पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह डोमेस्टिक फीडर है और यहाँ औद्योगिक उपभोक्ता नहीं हैं, इसलिए विभाग इस पर कम ध्यान देता है. उन्होंने मांग किया कि इस समस्या के स्थाई समाधान के लिए 11 केवीए लाइन को अंडरग्राउंड किया जाए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in
  • अगले सप्ताह से शुरू होगा धरातल पर काम-

मामले की गंभीरता को देखते हुए जीएम अजीत कुमार ने सकारात्मक रुख अपनाया. उन्होंने विसंगतियों को स्वीकार करते हुए बताया कि आंधी-पानी के कारण क्षेत्र में पेड़ गिरने और पोल टूटने की वजह से आपूर्ति बहाल होने में समय लगा. उन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए जीएम (सप्लाई एंड स्टोर) सुधांशु कुमार से संपर्क कर कुलुपटांगा फीडर को छोटा करने और लोड क्षमता सुधारने के लिए 2 किलोमीटर अंडरग्राउंड केबल, 11kv ब्रेकर व अन्य उपकरणों की मांग की है. जीएम ने आश्वासन दिया कि उपभोक्ताओं की शिकायतों के निवारण के लिए अगले सप्ताह से धरातल पर काम शुरू हो जाएगा. इसके तहत फीडर का वृहद सर्वे कर मेंटेनेंस किया जाएगा. साथ ही, भविष्य में पोल टूटने की समस्या से निपटने के लिए अब 200 किग्रा के स्थान पर 400 किग्रा क्षमता के मजबूत पोल लगाए जाएंगे। 11kv फीडर से सटे टहनियों की छटाई, खराब इंसुलेटर बदलने एवं वृहद पैमाने पर मेंटेनेंस वर्क संपन्न कराया जाएगा ताकि फीडर में काम से कम ब्रेकडाउन हो सके.

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed