प्रियंका चोपड़ा बनेंगी द ग्रेट इंडियन कपिल शो के सीजन 4 में मेहमान,

0
Advertisements

नई दिल्ली: द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 4 आने वाला है, जिसमें एक बार फिर कॉमेडियन कपिल शर्मा नए मेहमानों और अन्य कलाकारों कृष्णा अभिषेक, सुनील ग्रोवर और अर्चना पूरन सिंह के साथ दर्शकों को एंटरटेन करते हुए नजर आएंगे. जहां हाल ही में सामने आया था कि पहले एपिसोड में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पहले गेस्ट बनकर पहुंचेंगे तो वहीं. अब प्रियंका चोपड़ा ने बता दिया है कि वह द ग्रेट इंडियन शो के सीजन 4 में हिस्सा बनते हुए नजर आएंगी. एक्ट्रेस ने द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीज़न 4 के साथ शूटिंग करने से लेकर भारत ट्रिप की कुछ झलकियां इंस्टाग्राम पर शेयर कीं.
वीडियो में वह शो के लिए तैयार हो रही थीं, वैनिटी वैन में कपिल से मिल रही थीं, पैपराजी को पोज दे रही थीं, फैंस के साथ सेल्फी ले रही थीं और कार में बैठने से पहले उन्होंने सभी को “हैप्पी न्यू ईयर” कहा. वीडियो के आखिर में एक्ट्रेस ने कहा कि वह नहीं जाना चाहतीं क्योंकि न्यूयॉर्क वापस जाने के लिए फ्लाइट बहुत “लंबी” है. कैप्शन में एक्ट्रेस ने बताया कि मुंबई “हमेशा नया लेवल बढ़ाता है,” और कहा कि वह हर बार इसकी स्पीड से मैच करने के लिए तैयार रहती हैं.
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो‘ के पिछले सीजन की तरह, सीजन 4 में भी कृष्णा अभिषेक, किकू शारदा और सुनील ग्रोवर नज़र आएंगे। वहीं, अर्चना पूरन सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू शो में गेस्ट जज के रूप में दिखाई देंगे। प्रोमो में कपिल शर्मा अलग-अलग किरदारों को करते नजर आ रहे हैं, वहीं सुनील ग्रोवर सलमान खान के अवतार में वापसी कर रहे हैं और किकू और कृष्णा भी नए लुक में दिखेंगे।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed