राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जमशेदपुर में श्री जगन्नाथ मंदिर-आध्यात्मिक केंद्र की भावपूर्ण आधारशिला रखी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज जमशेदपुर के कदमा इलाके में श्री जगन्नाथ मंदिर और आध्यात्मिक-सांस्कृतिक केंद्र की आधारशिला रखी। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच भूमि पूजन किया। इसके पहले रांची हवाई अड्डे पर उन्हें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद वह समारोह स्थल पर पहुँचीं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

भूमि पूजन समारोह में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, राज्यपाल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। आयोजन स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।

आधारशिला रखे जाने के बाद राष्ट्रपति ने कहा कि यह केंद्र सामाजिक समरसता, आध्यात्मिक चेतना और चरित्रनिर्माण को बढ़ावा देगा। उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की दृष्टि में सभी लोग समान हैं और यह स्थान युवाओं के सर्वांगीण विकास में मदद करेगा।

यह धार्मिक-सांस्कृतिक केंद्र लगभग 2.5 एकड़ भूमि पर विकसित किया जाएगा और इसकी अनुमानित लागत 100 करोड़ रुपये है। इसे ओडिशा के पुरी स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर की प्रतिकृति के रूप में बनाया जायेगा।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने भी कार्यक्रम में भाग लिया और इस आयोजन को जमशेदपुर के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक इतिहास में महत्वपूर्ण बताया।

About The Author

See also  SIR की सफलता पर बोले मुख्य चुनाव आयुक्त, Gen Z वोटर्स से करेंगे संवाद; 400 से ज्यादा संस्थानों के छात्र होंगे शामिल

Thanks for your Feedback!

You may have missed