हिन्दू पीठ के प्रांगण में अवस्थित श्री सिद्धि विनायक मंदिर में विराजमान गणपति जी का 5वां स्थापना दिवस धूम-धाम से बनाने की तैयारी प्रारंभ- अरुण सिंह

Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर (संवाददाता ):- दिनांक 17/4/22 दिन रविवार को हिन्दू पीठ जमशेदपुर के प्रांगण में हिन्दू पीठ की कार्यकारणी सदस्यों की अहम बैठक की गई। हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरूण सिंह ने बताया कि आप सब को विदित हो कि वर्ष 2018 में हिन्दू पीठ के प्रांगण में धर्मा अनुसार जमशेदपुर के सभी हिन्दू वादी कार्यकर्ताओं एंव संगठनों के सहयोग से गणपति जी की मूर्ति को प्राण प्रतिष्ठा कर स्थापित किया गया था।बड़े हर्ष के साथ कहना हैं कि गणपति जी महाराज के स्थापना के पांच वर्ष 23/4/22 को हो जाएगा।इन पांच वर्षों में गणपति जी की कृपा से हिन्दू पीठ के प्रांगण में अनेकों कार्यक्रम कर जमशेदपुर के सभी हिन्दुओं को हिन्दू पीठ से जोड़ने का कार्य निरन्तर जारी है।कोरोना के कारण पिछले दो वर्षों से हिन्दू पीठ की ओर से कोई बडा कार्यक्रम नही किया जा सका है।इसलिए इस वर्ष गणपति जी का 5वां स्थापना दिवस धूम-धाम से मनाने का निर्णय सभी सदस्यों ने किया है इस कार्यक्रम में जमशेदपुर के सभी राजनीतिक दलों के बड़े नेता के साथ-साथ जमशेदपुर के साधारण नागरिक से लेकर गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया जाऐगा।बहुत गर्मी होने के कारण कार्यक्रम 23/4/22 को शाम को होना तय हुआ है।शाम 6 बजे गणपति जी का विधि विधान से पूजन के बाद ध्वज पूजन होगा एंव गणपति जी का महाआरती शाम 7 बजे एंव प्रसाद शाम 7/30 से सभी आये हुए भक्ति को दिया जाएगा। हिन्दू पीठ की महिला अध्यक्ष कुमकुम सिंह ने बताया कि चूंकि मैं योग शिक्षिका हूँ हमारे द्वारा योग सिख रहे बच्चों के द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम किया जाएगा।आज के इस बैठक में अरूण सिंह, किशोर गोलछा,कुमकुम सिंह,प्रकाश दूवे,शिव शंकर साहू,सोमनाथ सिंह,विजय अग्रवाल,दिलजय बोस के साथ साथ अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed