जनगणना 2027 की तैयारी तेज, आदित्यपुर में डिजिटल प्रशिक्षण शुरू


आदित्यपुर : आज दिनांक 28/04/26 दिन मंगलवार को नगर निगम आदित्यपुर के कार्यालय सभागार में जनगणना 2027 के लिए तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों के लिए प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ महापौर श्री संजय सरदार, प्रधान जनगणना पदाधिकारी – सह – अपर नगर आयुक्त श्री रवि प्रकाश, उप महापौर श्री अंकुर सिंह, चार्ज जनगणना पदाधिकारी – सह – उप नगर आयुक्त श्रीमती पारुल सिंह, मास्टर ट्रेनर – सह – सहायक नगर आयुक्त श्री विपुल सन्नी के द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर महापौर श्री संजय सरदार द्वारा सभी नगर निगम वासियों से जनगणना कार्य हेतु सहयोग की अपील की है ।
वहीं प्रधान जनगणना पदाधिकारी सह अपर नगर आयुक्त ने बताया कि
पहली बार पूरी तरह डिजिटल माध्यम से जनगणना होने की योजना तैयार की गई है। इस जनगणना 2027 में कुल 33 प्रश्न पूछे जायेंगे ।

मोबाइल ऐप और ऑनलाइन पोर्टल के जरिए डेटा संग्रह किया जाएगा।
लोग खुद भी Self Enumeration (स्वयं जानकारी भरना) कर सकेंगे।
यह जनगणना दो चरणों में की जाएगी जिसमें
पहला चरण में (House Listing & Housing Census)घर, सुविधाएं, संपत्ति आदि की जानकारी पूछी जाएगी, जबकि
दूसरे चरण में जनसंख्या, आयु, शिक्षा, रोजगार आदि का विवरण पूछे जायेंगे।
प्रधान जनगणना अधिकारी ने यह आश्वस्त किया है कि यह डाटा पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।
इस प्रशिक्षण के द्वारा 6 बैच में लगभग 250 प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को प्रशिक्षित किया जाएगा । प्रथम बैच के लिए फील्ड ट्रेनर श्री धीरेंद्र कुमार तिवारी एवं अनिल कुमार सिंह को नामांकित किया गया है।


