हर जिले में स्किल सेंटर खोलने की तैयारी, ADB के साथ बड़ी योजना से विकास को रफ्तार

0
Advertisements

देहरादून : उत्तराखंड में विकास परियोजनाओं को तेज करने के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) को बड़ा साझेदार बनाने की तैयारी चल रही है। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने अधिकारियों के साथ बैठक में निर्देश दिए कि राज्य के हर जिले में कम से कम एक मॉडल स्किल सेंटर स्थापित किया जाए, जहां कौशल विकास, प्रमाणन और 100 प्रतिशत प्लेसमेंट पर फोकस होगा।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

बैठक में ADB द्वारा चल रही परियोजनाओं की समीक्षा भी की गई और विभिन्न विभागों को अपने प्रस्ताव तैयार कर जल्द भेजने को कहा गया। मुख्य सचिव ने लोक निर्माण विभाग को पुल निर्माण और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों के ट्रीटमेंट के लिए ADB से फंडिंग प्रस्ताव देने के निर्देश दिए, वहीं टिहरी झील रिंग रोड परियोजना को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

इसके अलावा बागवानी, शहरी परिवहन, शहरी नियोजन और ग्रीनफील्ड व ब्राउनफील्ड टाउनशिप जैसी योजनाओं को भी ADB कार्यक्रम में शामिल करने की बात कही गई। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत करें, ताकि राज्य में विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा सके।

About The Author

See also  CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू, निलंबन समेत 14 फैसलों को रद्द करने की मांग

Thanks for your Feedback!

You may have missed