शंकराचार्य को ‘अतीक जैसा अंजाम’ की धमकी, कार्रवाई न होने से बढ़ा तनाव

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

वाराणसी : ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। उनके आधिकारिक मोबाइल नंबर पर 1 अप्रैल 2026 को लगातार आपत्तिजनक टेक्स्ट मैसेज भेजे गए, जिनमें उन्हें अतीक अहमद की तरह मारने की बात कही गई। इसके बाद नंबर ब्लॉक किए जाने पर 6 अप्रैल को दोपहर 1:55 बजे और 1:57 बजे दो वॉइस मैसेज भी भेजे गए, जिनमें गंभीर धमकियां दी गईं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बताया जा रहा है कि इन धमकी भरे संदेशों के पीछे उनकी गौ रक्षा अभियान और बयानों को वजह माना जा रहा है। इस घटना से संत समाज और समर्थकों में आक्रोश का माहौल है और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।

वहीं, शंकराचार्य पक्ष का आरोप है कि मामले में अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। उनके प्रतिनिधियों ने इसे गंभीर मुद्दा बताते हुए जल्द कानूनी कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हैं और पूरे मामले में आगे की कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

About The Author

See also  कोयला तस्करी पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 25 से ज्यादा ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

Thanks for your Feedback!

You may have missed