प्रसव पीड़ा में करीब 1 किलोमीटर पैदल चली गर्भवती, दलदली सड़क पर नहीं पहुंच सकी एंबुलेंस

Advertisements
Advertisements
Advertisements

घाटशिला : झाटीझरना क्षेत्र के बालीडीह गांव में खराब सड़क के कारण गर्भवती सीमा कर्मकार को प्रसव पीड़ा के बीच करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर एंबुलेंस तक पहुंचना पड़ा। सीमा को घाटशिला अनुमंडल अस्पताल ले जाने के लिए ममता वाहन गांव भेजा गया था, लेकिन बारिश से सड़क दलदल में बदल जाने के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ सका।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

बालीडीह निवासी रवि कर्मकार की पत्नी सीमा कर्मकार परिजनों की मदद से कीचड़ और गड्ढों वाले रास्ते से पैदल एंबुलेंस तक पहुंचीं। इसके बाद उन्हें घाटशिला अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की खराब स्थिति के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। उन्होंने प्रशासन से झाटीझरना की सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि मरीजों और गर्भवती महिलाओं को अस्पताल पहुंचने में ऐसी परेशानी न हो।

About The Author

See also  अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 164 गिरफ्तार; 15 हथियार और 812 जिंदा कारतूस बरामद

You may have missed