टिनप्लेट प्रोजेक्ट साइट पर हादसा, बूम और स्टैंड के बीच दबने से ठेका कर्मी की मौत

Advertisements

जमशेदपुर : टाटा स्टील के टिनप्लेट डिवीजन की प्रोजेक्ट साइट पर शुक्रवार को मेंटेनेंस कार्य के दौरान हादसे में 26 वर्षीय ठेका कर्मी करण कुमार सिंह की मौत हो गयी। वह मोबाइल एलिवेटेड वर्क प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा था। इसी दौरान उपकरण का बूम नीचे करते समय वह बूम और स्टैंड के बीच दब गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। करण भालूबासा का रहने वाला था और वेंडर कंपनी मेसर्स पूरणमल में कार्यरत था।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

टाटा स्टील प्रबंधन ने घटना पर दुख जताते हुए दुर्घटना के तकनीकी कारणों की जांच के लिए उच्चस्तरीय जांच शुरू करायी है। हादसे के बाद मृतक के परिजनों, टाटा स्टील प्रबंधन और वेंडर के बीच मुआवजे व सहायता को लेकर बातचीत हुई। इसमें 10 लाख रुपये मुआवजा, आश्रित को 60 वर्ष की उम्र तक 25 से 35 हजार रुपये मासिक पेंशन और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की बात सामने आयी। परिजनों के अनुसार, वेंडर कंपनी ने इन मांगों पर सहमति दी है, जबकि परिवार टाटा स्टील प्रबंधन की ओर से औपचारिक लिखित पत्र का इंतजार कर रहा है।

करण अविवाहित था। उसकी मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन बिहार से जमशेदपुर के लिए रवाना हुए। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि हादसा किस तकनीकी या मानवीय चूक से हुआ और जिम्मेदारी किसकी है।

About The Author

You may have missed