अपराधियों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 164 गिरफ्तार; 15 हथियार और 812 जिंदा कारतूस बरामद

Advertisements

सरायकेला : अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर विभिन्न आपराधिक मामलों में शामिल 164 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान अवैध हथियार और मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े लोगों पर भी कार्रवाई की गई। अवैध आर्म्स के खिलाफ अभियान में 15 हथियार और 812 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। लंबे समय से लंबित मामलों के निस्तारण के लिए 457 गैर-जमानती वारंट और नौ स्थायी वारंट का निष्पादन किया गया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में एनडीपीएस से जुड़े मामलों में 7.5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। इसके अलावा 3.018 किलोग्राम अफीम और 26.45 ग्राम ब्राउन शुगर भी जब्त की गई। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई से नशे के अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क पर कार्रवाई की गई है।

अपराध नियंत्रण के साथ पुलिस ने गुमशुदगी और चोरी के मामलों में भी कार्रवाई की। विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए 75 मोबाइल फोन बरामद किए गए। अलग-अलग मामलों में लापता 62 लोगों को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सौंपा गया। एसपी मनोज स्वर्गियारी ने पुलिस पदाधिकारियों और जवानों को अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने के साथ आम लोगों की सुरक्षा और शिकायतों के त्वरित समाधान को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। पुलिस के अनुसार अपराधियों और नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

 

About The Author

You may have missed