राष्ट्रीय लोक अदालत में पांच उपभोक्ता मामलों का समझौते से निपटारा, ₹12,57,800 पर बनी सहमति



चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिला उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग, चाईबासा में शनिवार, 12 सितंबर 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान उपभोक्ता विवाद से जुड़े पांच मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत की बेंच संख्या-11 में दोनों पक्षों की सहमति के बाद इन मामलों का समाधान कराया गया। पांचों मामलों में कुल ₹12,57,800 की राशि पर समझौता हुआ।


लोक अदालत में CC/34/2026 में श्रीराम बोडरा बनाम Raimsons Motors और CC/30/2026 में दूबर होंगा बनाम SBI India, Ghorabandha मामले का निपटारा किया गया। इसके अलावा CC/25/2026 में प्रत्युष दत्ता बनाम Canon India Office and Master Service मामले में भी दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ। CC/38/2026 में राहुल सरिया बनाम Chola Mandalam General Insurance मामले का भी आपसी सहमति के आधार पर समाधान किया गया।
पांचवां मामला EA/2/2026, सोना राम दुबिड बनाम Bharti AXA Life Insurance Company Ltd. का था। इस मामले में डिक्री की राशि को लेकर सहमति बनने के बाद विवाद का निपटारा कर दिया गया। आयोग के अनुसार राष्ट्रीय लोक अदालत के जरिए पांचों मामलों का शांतिपूर्ण और सहमति के आधार पर समाधान हुआ। इससे संबंधित पक्षों को लंबी कानूनी प्रक्रिया से बचने के साथ समय और आर्थिक खर्च की भी बचत हुई।


