बंगाल इंजीनियर्स के प्रनन्य कुमार शर्मा का रुड़की में निधन आज भुइयांडीह स्वर्णरेखा घाट में सेना देगा गार्ड ऑफ ऑनर

0
Advertisements

जमशेदपुर:- जमशेदपुर राहरगोड़ा निवासी प्रणय कुमार शर्मा का रुड़की बंगाल इंजीनियर में नौकरी के दौरान निधन हो गया। उनका पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से रांची एवं रांची से एंबुलेंस द्वारा जमशेदपुर लाया जा रहा है । टाटा मोटर्स अस्पताल के मर्चरी में पार्थिव शरीर रखा गया है।आज उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके राहरगोड़ा आवास जाएगा। जहां पारिवारिक रीति रिवाज के बाद भारतीय सेना की तरफ से राष्ट्रीय ध्वज प्रदान किया जाएगा। उनके आवास से पार्थिव शरीर आज भुइयांडीह स्वर्णरेखा घाट पहुंचेगा। जहां भारतीय सेना की तरफ से गॉड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। इस सैनिक सम्मान यात्रा में तीनों सेना के पूर्व सैनिक भी शामिल होंगे। एवं पुष्पचक्र चढ़ायेंगे। घर में उनकी पत्नी प्रिया शर्मा बेटी प्राची शर्मा एवं भाई का परिवार है। यह जानकारी सेना ने पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह को दी। और इसकी तैयारी चल रही है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

See also  आदित्यपुर के हरिओम नगर में सरेआम गुंडागर्दी: घर में घुसकर मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़; केस न दर्ज करने को लेकर पुलिस महकमे पर भी सवाल, बालू माफिया छोटू झा के भाई आनंद झा उर्फ गांधी और अनुराग जायसवाल पर आरोप...

Thanks for your Feedback!

You may have missed