निकाय चुनाव को लेकर भाजपा के प्रदेश नेताओं का मंथन, गिर सकती है पार्टी लाइन से हटकर चुनाव लड़ने वाले पदाधिकारियों पर गाज

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

Saraikela : निकाय चुनाव को लेकर शनिवार को भाजपा के प्रदेश नेताओं का रांची प्रदेश कार्यालय में मंथन चल रहा है. जिसमें निकायों में पार्टी समर्थित प्रत्याशियों के चयन पर मुहर लगेगी. बता दें भाजपा ने हर निकाय के लिए प्रभारी घोषित कर प्रत्याशियों के नाम मांगे गए थे. प्रभारियों ने नाम भेजे भी हैं इसके बावजूद कई निकायों के भाजपा नेता नामांकन प्रपत्र खरीदकर नामांकन करने की तैयारी में है. आज की बैठक में वैसे नेताओं पर गाज गिर सकती है. इन्हीं सब बातों को लेकर आज प्रदेश कार्यालय में नगर निकाय चुनाव – 2026 को लेकर महत्वपूर्ण बैठक हो रही है. जिसमें प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) कर्मवीर सिंह, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश तथा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय सहित पार्टी के वरिष्ठ नेतागण शामिल रहे.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

See also  प्रदेश कार्यसमिति में चतरा की अनदेखी! सिर्फ 3 नेताओं को मिली जगह, बढ़ी नाराजगी

Thanks for your Feedback!

You may have missed