जिले के दो प्रखंड संझौली और दावथ में शुक्रवार को मतदान कराया जाएगा

Advertisements
Advertisements
Advertisements

दावथ (संवाददाता ):-पंचायत चुनाव के पहले चरण में रोहतास जिले के दो प्रखंड संझौली और दावथ में शुक्रवार को मतदान कराया जाएगा. दोनों प्रखंडों में कुल 213 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक वोट डाले जाएंगे. निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में मतदान सम्पन्न कराने और विधि व्यवस्था संधारित करने को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत) सह डीएम धर्मेंद्र कुमार एवं एसपी आशीष भारती ने दोनों प्रखंडों के मतदान केंद्रों का जायजा लिया. डीएम एवं एसपी ने दोनों प्रखंडों में प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी, पीठासीन पदाधिकारी, पुलिस सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं दंडाधिकारी के साथ बैठक कर कई दिशा-निर्देश दिए.

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
See also  जेपीयू छात्रों के लिए बड़ी खुशखबरी, लाइब्रेरी में मिलेगी 1300 से ज्यादा रिसर्च जर्नल की सुविधा

You may have missed