मानगो में कायस्थ समाज की राजनीति गरमाई: समर्थन के फरमान पर बगावत, पदाधिकारियों का इस्तीफा…

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर:- मानगो नगर निगम चुनाव से पहले कायस्थ समाज के भीतर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक दिवाकर सिन्हा द्वारा जारी एक बयान में समाज से अपील की गई थी कि मेयर प्रत्याशी कुमकुम श्रीवास्तव के पक्ष में शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित किया जाए। इस निर्णय को लेकर मंच के स्थानीय पदाधिकारियों ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

राष्ट्रीय कायस्थ विचार मंच, मानगो नगर इकाई के अध्यक्ष अनिमेष सिन्हा, महासचिव राकेश प्रसाद एवं प्रवक्ता राजदीप दत्ता ने इसे एकतरफा और अलोकतांत्रिक फैसला बताते हुए अपने-अपने पदों से सामूहिक इस्तीफा देने की घोषणा की है। उनका कहना है कि समाज पर किसी भी प्रकार का राजनीतिक निर्णय थोपना लोकतांत्रिक भावना के खिलाफ है।

पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि कायस्थ समाज स्वतंत्र विचारधारा में विश्वास रखता है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने मताधिकार का प्रयोग अपनी इच्छा से करने का संवैधानिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का दबाव या तानाशाही फरमान समाज स्वीकार नहीं करेगा।

इसी क्रम में इन नेताओं ने मानगो नगर निगम चुनाव में एनडीए की मेयर प्रत्याशी संध्या सिंह को पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। उनके इस निर्णय को मंच के जिला पदाधिकारी निशी नाथ सिन्हा ने भी समर्थन दिया है।

मानगो की राजनीति में इस घटनाक्रम के बाद कायस्थ समाज के भीतर नई सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि समाज का रुख चुनावी समीकरणों को किस तरह प्रभावित करता है।

About The Author

Thanks for your Feedback!

You may have missed