छात्र आंदोलन पर सियासी घमासान, धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर तीखा हमला

Advertisements
Advertisements
Advertisements

झारखंड : छात्रों के प्रदर्शन और पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक टकराव तेज हो गया है। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को कांग्रेस और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस पर ‘सेलेक्टिव राजनीति’ करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार संसद में चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन राहुल गांधी जवाब सुनने से बच रहे हैं। प्रधान ने सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस पर छात्रों के मुद्दे पर झूठ फैलाने और ‘घड़ियाली आंसू’ बहाने का आरोप लगाया।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर राहुल गांधी के आरोपों को भी बिना तथ्य का बताया और कहा कि कांग्रेस की राजनीतिक हताशा सामने आ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस संसद की कार्यवाही बाधित कर देश और युवाओं के हितों को नुकसान पहुंचा रही है। इसी बीच NDA सांसदों ने झारखंड में छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के मुद्दे को लेकर संसद के मुख्य प्रवेश द्वार पर प्रदर्शन किया और राहुल गांधी के खिलाफ नारे लगाए। सरकार ने सोमवार को छात्रों के विरोध प्रदर्शनों पर संसद में चर्चा के लिए सहमति जताई थी और अमित शाह ने विस्तृत जवाब देने की बात कही थी। राहुल गांधी ने कहा था कि देश यह जानना चाहता है कि क्या विरोध कर रहे छात्रों पर पैलेट गन चलाने के आदेश दिए गए थे। कांग्रेस झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार का हिस्सा है।

About The Author

You may have missed