गोरिया नदी के किनारे जीवित्पुत्रिका व्रत को लेकर पुलिस की चौकसी

Advertisements

कोचस(रोहतास) :- जीवितपुत्रीका व्रत को लेकर प्रशासन के द्वारा घाटों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। जिसमें नहाने के दौरान हो रही घटनाएं पर रोक लगाया जा सके। वही संतान के स्वास्थ्य सुख समृद्धि और लंबी आयु की कामना के लिए रखा जाने वाला जीवित्पुत्रिका व्रत 29 सितंबर को दिन बुधवार को मनाया जा रहा है माता अपने संतान के लिए यह उपवास 3 दिनों के लिए रखती हैं, पुत्र की लंबी उम्र के लिए भगवान से दुआ मांगती है और इस व्रत को जिउतिया जितिया जीवित्पुत्रिका जीमूतवासन व्रत भी कहते हैं माताये जिउतिया व्रत संतान प्राप्ति एवं उनके स्वस्थ रहने के लिए भी करती हैं,ओपी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि कोचस के गोरिया नदी के पास पुलिस की भी चौकसी बढ़ा दीl गई है। उन्होंने माताओं व अभिभावकों से यह भी अपील की अपने छोटे-छोटे बच्चों को स्नान के दौरान घाटों पर ना लेकर आए। इसके साथ वहां पर एनडीआरएफ की टीम भी मौजूद है क्योंकि वहां हर साल कोई ना कोई हादसा होती रहती है स्नान करने के क्रम में वहां कई बार लोग डूब चुके हैं इसलिए पुलिस की चौकसी भी वहां के स्थानीय नदी पर भी है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

About The Author

You may have missed