दहेज को लेकर विवाहिता को ससुराल वालों ने गला दबाकर की हत्या

Advertisements

कोचस(रोहतास) :- यह मामला कोचस थाना क्षेत्र का है जहां विवाहिता को दहेज को लेकर ससुराल वालों ने गला दबाकर हत्या कर दिए, मृतिका रूबी देवी के पिता ने बताया कि 10 महीने पहले हमने अपनी बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से दहेज देकर गांव चतरा के रहने वाले राकेश कुमार उर्फ धनजी सिंह चौधरी से किया था मगर जब से हमारी बिटिया इनके घर आई तब से इनके पूरे परिवार हमारी बिटिया को बुलेट मोटरसाइकिल के लिए प्रताड़ित करते थे आए दिन रोजाना मारपीट भी किया करते थे बिटिया रूबी देवी ने अपने माता से बताया था कि ससुराल वाले आए दिन रोज बुलेट मोटरसाइकिल के लिए मुझे प्रताड़ित और मारते पीटते हैं, यहां तक की हमारी बेटी के पति राकेश कुमार और उनके पिताजी उमाशंकर चौधरी भी गंदी गंदी गालियां भी दिया करते थे, मृतिका रूबी देवी कैमूर जिले के ग्राम इटाडी़ थाना सोनहन के रहने वाली हैं उनके पिता धर्मेंद्र सिंह ने कोचस थाना में 4 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है, सास,ससुर,देवर,और पति पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। फिलहाल विवाहिता की लाश नहीं मिल पाया है मृतिका के पिता का कहना है कि हमारी बेटी को गला दबाकर मार दिया गया है और साक्ष्य मिटाने के लिए डेड बॉडी को जला दिया गया है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements
https://bashisthaonline.in

About The Author

You may have missed