पुलिस ने शराबी को भेजा जेल
Advertisements

बिक्रमगंज/रोहतास (संवाददाता ):- पुलिस ने शराबी को गिरफ्तार कर जांच के उपरांत जेल भेज दिया । इसकी जानकारी देते हुए सूर्यपुरा थानाध्यक्ष सुशांत कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के बलिहार गांव के रमई नगर से शराब के नशे में धुत बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धनगाई निवासी राजा सिंह को हो हल्ला करते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । थानाध्यक्ष ने बताया कि उक्त शराबी का मेडिकल जांच कराया गया । जिसमें उक्त शराबी के ब्लड में अल्कोहल का मात्रा पाया गया । उन्होंने बताया कि उक्त आरोपी के विरुद्ध संबंधित मामला दर्ज करते हुए जांच के उपरांत जेल भेज दिया गया ।
Advertisements

Advertisements


