जमशेदपुर में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना, 28 और 29 अक्टूबर को स्कूलों में कक्षाएं स्थगित

Advertisements

जमशेदपुर : भारत मौसम विज्ञान केंद्र रांची के पूर्वानुमान के अनुसार झारखंड के विभिन्न जिलों में चक्रवात ‘अफान’ के प्रभाव से भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। इसके तहत पूर्वी सिंहभूम जिले (जमशेदपुर) को ऑरेंज जोन की श्रेणी में रखते हुए तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश होने की संभावना जताई गई है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा-34 के तहत पूर्वी सिंहभूम जिले में संचालित सभी कोटि के सरकारी एवं गैर सरकारी सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक सहित) और सभी निजी विद्यालयों में प्रवेश वर्ग से 12वीं तक की कक्षाओं में पठन-पाठन का कार्य 28 और 29 अक्टूबर को स्थगित रहेगा। हालांकि, यदि निजी विद्यालयों में पूर्व से परीक्षाएं निर्धारित हैं, तो विद्यालय प्रबंधन अपने स्तर पर निर्णय ले सकता है। सभी कोटि के सरकारी एवं गैर सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को विद्यालय में उपस्थित रहकर शैक्षणिक कार्यों का संपादन करना होगा।

 

About The Author

See also  चक्रवाती तूफान अर्नब से टाटानगर होकर ओडिशा जाने वाली ट्रेनों पर असर की आशंका

You may have missed