पुलिस ने 16 साल के आरोपी को 24 घंटे में 19 साल का बता जेल भेजा, विवाद बढ़ा

0
Advertisements
Advertisements

जमशेदपुर : टेल्को लेबर ब्यूरो गोलचक्कर के पास हथियारबंद हालत में पकड़े गए एक युवक की उम्र को लेकर पुलिस की कार्रवाई विवादों में घिर गई है। शुरुआत में पुलिस ने आरोपी को नाबालिग बताया था, लेकिन लगभग 24 घंटे के भीतर ही उसकी उम्र को 19 वर्ष दिखाकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस अचानक बदलाव को लेकर परिजन और आम लोग सवाल उठा रहे हैं।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

घटना सोमवार दोपहर की है, जब टाइगर मोबाइल टीम को लेबर ब्यूरो के पास कुछ युवकों की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दी। पुलिस पहुंची तो तीन युवक भाग गए, जबकि एक को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 जिंदा गोलियां और एक चोरी बताई जा रही बाइक बरामद हुईं। पहले उसके आधार कार्ड के अनुसार जन्मतिथि 3 नवंबर 2010 दर्ज होने के कारण पुलिस ने उसे नाबालिग बताया, लेकिन अगले दिन ही उसकी उम्र को बदल कर 19 वर्ष दिखा दिया गया और उसे जेल भेज दिया गया।

परिजनों का कहना है कि अगर वह वास्तव में नाबालिग था तो उसे रिमांड होम में भेजा जाना चाहिए था न कि सेंट्रल जेल में। उम्र को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है और परिजन आरोपी की सच्ची उम्र का मेडिकल परीक्षण कराने की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि दस्तावेज उपलब्ध न होने के कारण उसने उसे बालिग माना, लेकिन आगे जांच में यदि सही दस्तावेज मिलेगा तो कदम उठाए जाएंगे।

Thanks for your Feedback!

You may have missed