मौसम फिर बिगड़ा: ओलावृष्टि–बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, तेज हवा की चेतावनी

0
Advertisements
Advertisements
Advertisements

रांची : झारखंड में मौसम का मिज़ाज फिर से बदल गया है और मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों के लिए आंधी–बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। सोमवार रात के बाद से कई इलाकों में तेज हवा और बारिश के साथ आंधी की स्थिति बनी रही, जबकि कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी सूचना मिली है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार यह बदलाव साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर से हो रहा है।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements

आगामी 24–48 घंटों में राज्य के गोड्डा, साहेबगंज, पाकुड़, दुमका, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों से बाहर निकलते समय सावधानी बरतने और सुरक्षा उपाय अपनाने को कहा है ताकि किसी तरह के हादसे से बचा जा सके।

See also  होटल के कमरे में कर्मचारी का शव मिलने से सनसनी, मौत की वजह पर सस्पेंस बरकरार

Thanks for your Feedback!

You may have missed