ब्राउन शुगर तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, कुख्यात कारोबारी के बेटे की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप
Advertisements

जमशेदपुर : आदित्यपुर में ब्राउन शुगर के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान कुख्यात नशा कारोबारी रतन लोहार के बेटे के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के पास से ब्राउन शुगर बरामद की है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Advertisements

पुलिस नशे के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। इससे पहले भी आदित्यपुर क्षेत्र में ब्राउन शुगर तस्करी के खिलाफ कई कार्रवाई हो चुकी हैं, जिनमें आरोपियों की गिरफ्तारी और मादक पदार्थों की बरामदगी शामिल है।


