जयराम महतो के खिलाफ पुलिस एसोसिएशन का बवाल, 5 दिन में गिरफ्तारी की मांग

Advertisements

रांची : डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो के खिलाफ झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने मोर्चा खोलते हुए पांच दिनों में गिरफ्तारी की मांग की है। धनबाद के बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार के साथ गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के आरोपों को लेकर एसोसिएशन ने कार्रवाई की मांग की। रांची जिला शाखा के अध्यक्ष आनंद राज खलखो के अनुसार, 21 अगस्त की रात जयराम कुमार महतो ने रवि कुमार को व्हाट्सएप कॉल कर कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया और सरकार बदलने के बाद थाना खोजकर नौकरी बर्बाद करने की धमकी दी।

Advertisements
https://bashisthaonline.in
Advertisements
Advertisements

आरोप है कि उसी रात विधायक समर्थकों के साथ बरवाअड्डा थाना पहुंचे, जहां थाना प्रभारी से अभद्र व्यवहार, कार्यालय का सामान अस्त-व्यस्त करने और उनकी नेम प्लेट तोड़ने की घटना हुई। मामले में बरवाअड्डा थाना में केस दर्ज है। एसोसिएशन ने यह भी आरोप लगाया कि विधायक सोशल मीडिया और प्रेस के जरिए पुलिसकर्मियों के खिलाफ तथ्यहीन बयान और अमर्यादित वीडियो जारी कर रहे हैं। केंद्रीय कार्यालय ने जयराम महतो समेत अन्य आरोपियों की पांच दिनों में गिरफ्तारी की मांग की है।

About The Author

See also  'संवाद' कार्यक्रम में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा के साथ मारपीट, TMH में भर्ती

You may have missed